होमभारत दर्शनभारत के केन्द्र शासित प्रदेशजम्मू और कश्मीर के प्रमुख पर्यटन स्थल

जम्मू और कश्मीर के प्रमुख पर्यटन स्थल

जम्मू और कश्मीर

जम्मू−कश्मीर की राजधानी श्रीनगर कश्मीर की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। कहते हैं कि अगर धरती में कही स्वर्ग है तो वो यही हैं। बर्फ की सफेद हिम-चादर से अच्छादित हिमालय के गगनचुंबी चोटियों, बेहत आकर्षित फूलों से सजे उपवन, झीलों और झरनों से मंडित कश्मीर की सुंदरता वास्तव में बेहद मनमोहक है। यहाँ की प्राकृतिक सम्पदा और यहाँ पर्यावरण यहाँ के दर्शनीय स्थलों के आकर्षण को और दोगुना कर देता है।

अगर आप घूमने के शौकीन है और आप जम्मू एंड कश्मीर जाना चाहते है तो वहां पर मौजूद कुछ खूबसूरत स्थानों के बारे में जान लेना चाहिए जिससे आप अपनी कश्मीर यात्रा को और भी यादगार बना सकें। तो आइये बिना किसी देरी के जानते है कश्मीर के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थानों के बारे में जिनके बिना कश्मीर की यात्रा अधूरी लगती है।

कश्मीर के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल

1. श्रीनगर

श्रीनगर गर्मियों के मौसम के दौरान पर्यटन की दृष्टि से सबसे अच्छी जगह मानी जाती है। यह शहर पवित्र झेलम नदी के तट पर स्थित स्वर्ग की परिकल्पना को साकार करती नजर आता है। कथाओं के अनुसार पौराणिक-काल का सूर्यनगर ही आजकल श्रीनगर के नाम से विख्यात है। अपने अद्भुत प्राकृतिक सैन्दर्याता के कारण यह कश्मीर के दर्शनीय स्थल में सर्वोपरि है। यह स्थान पर्यटन के लिए बड़ा ही मनमोहक है। यह शहर करीब 2000 साल पुराना है। कहते है इस शहर का निर्माण महाराजा प्रवरसेन द्वारा कराया गया था।

श्रीनगर की ऊंचाई समुन्द्र तल से करीब 1760 कि. मी है। प्राकृतिक सुंदरता के लिए पर्यटक के बीच यह शहर काफी लोकप्रिय है। इस शहर की पशमीन शाल, लकड़ी की बनी सुंदर चीजें, सिल्क, और कश्मीरी आभूषण पर्यटक को काफी आकर्षित होते हैं। आप जम्मू से बस या टैक्सी के द्वारा आसानी से श्रीनगर पहुँच कर वहां की सुंदरता को करीब से निहार सकते हैं।

2. जम्मू

जम्‍मू, जम्मू-कश्‍मीर( वर्तमान में भारत का केंद्र शासित प्रदेश ) राज्य का एक प्रमुख शहर है। इस शहर को मंदिरो का शहर भी कहा जाता है। कहा जाता है कि इस शहर का निर्माण  8वीं सदी में राजा लोचन ने करवाया था। जम्मू में और जम्मू से जुड़े हुए विश्‍वप्रसिद्ध तीर्थ स्थलों  में माता वैष्‍णों देवी का धाम सबसे ज्यादा प्रचलित है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार यहाँ पर  स्वयं माँ दुर्गा अपनी शक्तियों के साथ विराजमान है। इसके अलावा बहु फोर्ट, अमर महल इत्यादि भी प्रशिद्धि स्थलों में समलित हैं। जम्मू में डोगरा राजवंश के महल किस सुंदरता और यहाँ का संग्रहालय देखने लायक है।

3. सोनमर्ग

यह स्थान समुद्र तल से करीब 2740 मीटर की ऊँचाई पर जम्मू और कश्मीर राज्य में स्थित एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। बर्फ की सफ़ेद चादर से आच्छादित पहाड़ों से घिरा हुआ सोनमर्ग शहर जोजी-ला दर्रे के पहले स्थित है। सोनमर्ग का तात्पर्य “सोने के मैदान” से है। यह स्थान वसंत ऋतु में सुंदर फूलों से ढँक जाता है जिस कारण से इस स्थान सोने के मैदान कहते है। जो सुनहरा दिखता है। सोनमर्ग श्रीनगर-लेह मार्ग से 87 कि. मी नार्थ-ईस्ट में है। सोनमर्ग भारत और चीन को जोड़ने का सिल्क रुट का मुख्यद्वार है।

4. गूरेज घाटी

यह घाटी इतनी खूबसूरत है की सायद ही कोई पर्यटक या व्यक्ति इसके बारे में न जनता हो। यह जम्मू कश्मीर के प्रमुख पर्यटन स्थानों में से एक है। समुद्र तल से लगभग 8000 फीट की उंचाई पर स्थित इस जगह की सौंदर्यता देखने योग्य है। यहां पर आने वाले पर्यटन रॉक क्लाइंबिंग, फिशिंग और ट्रैकिंग का लुत्फ भी उठाते हैं। आप यहां पर गंगाबल झील व कई ऊंचे−ऊंचे पहाड़ो की सुंदरता को करीब से देख सकते है।

5. पहलगाम-

पहलगाम कश्मीर के सबसे ख़ूबसूरत हिल स्टेशनों में एक है। यह स्थान समुद्र तल से लगभग 2130 मीटर की ऊँचाई पर पहलगाम लिद्दर नदी और शेषनाग झील के मुहाने पर बसा हुआ है। मुगलों के शासनकाल के दौरान, यहाँ केवल चरवाहों की वस्तियां थी। हिंदू, सनातन धर्म के प्रमुख तीर्थ स्‍थल बाबा अमरनाथ की यात्रा पर जाने के लिए पहलगाम तीर्थ यात्रियों के लिए पहला पड़ाव है। यह स्थान बर्फ की चादर से ढके होने के कारण ट्रैकिंग प्रेमियों की पहली पसंद है। दुनिया भर के ज़्यदातर ट्रैकिंग शौकीन पर्यटक गर्मियों का लुफ्त उठाने यहाँ आते है।

यहाँ लिद्दर नदी के दूसरी तरफ ममलेश्वर नामक एक प्राचीन शिव मंदिर है। इस मंदिर का संबंध 12 शताब्दी के राजा जयसीमा के काल से है। यह मंदिर कश्मीर के सबसे प्राचीन मंदिरों में एक है।

6. डल झील

कश्मीर घूमने जाएँ और डल  झील न देखे तो कश्मीर का घूमना हमेशा ही अधूरा रहता है।  कश्मीर का नाम आते ही कुछ प्रमुख स्थानों के नाम लोगो के जुबान पर अपने आप आ जाते है डल झील उनमे से एक है। डल झील, श्रीनगर के पास स्थित लगभग 12 की मि के क्षेत्र में फैला खूबसूरत जगह है।

चारों तरफ से सुंदर बागों से घिरा हुआ यह स्थान सैलानियों के मुख्य आकर्षण का केंद्र है। प्रकृति का यह अनुपम उपहार करीब 6 की मि लंबी और 3 की मि चौड़ी है। यहाँ पर्यटक, बटर स्कीइंग और तैराकी का लुफ्त उठाने अक्सर आते रहते है। यहाँ के हॉउस बोट की खासियत है कि यह करीब 10 फिट चौड़ी और 80 फिट लंबी होती है। पानी के ऊपर तैरता इस हाउस बोट के अंदर से बैठकर बहार का अद्भुद दृश्य देखकर आपको अति आनन्द प्राप्त होगा है। यहाँ  का जल अत्यंत ही निर्मल और पारदर्शी है।

जल के अंदर खिले कुमुदनी और कमल के फूल डलझिल की सुंदरता को दोगुना कर देती है। रात के समय चाँदनी रात में जब चाँद की रोशनी इस झील के पारदर्शी जल से टकराती है तब एक अद्भुत दृश्य दिखाई पड़ता है।

इसकी खूबसूरती कई फिल्मो में आपने पहले ही देखी होगी जैसे की “कश्मीर की काली” पर पास से ये झील और भी खूबसूरत है। आपको यहाँ आकर एक बार इस स्थान को करीब से देखना चाहिए।

ये भी पढ़े -> भारत के खूबसूरत और रोमांटिक हनीमून डेस्टिनेशन के बारे में हिंदी में जानें

नोट – कोरोना काल के समय में आप कोई भी यात्रा भारत सरकार द्वारा प्रदान की हुई गाइडलाईन को ध्यान में रखकर करें।

आधात्मिक, धार्मिक यात्रा

कुल्लू मनाली के बेहद खूबसूरत रोमांटिक पर्यटन स्थल

कुल्लू मनालीमनाली, भारत के उत्तर में हिमाचल  प्रदेश राज्‍य में समुद्र तल से लगभग 1950 मीटर की ऊंचाई...

भारत में ट्रेंडिंग पर्यटन स्थल

भारत के सबसे अच्छे, खूबसूरत और रोमांटिक हनीमून डेस्टिनेशन

भारत में रोमांटिक प्लेसहम सभी जानते हैं कोरोना महामारी के बाद हम सभी कई तरीको के बंधन से बंधे हुए है न जाने कितनो...

लेह लद्दाख के बेहद खूबसूरत और प्रमुख पर्यटन स्थल

लेह लद्दाख टूरिस्ट प्लेसलेह लद्दाख आपकी रूचि और आपकी क्षमता पर निर्भर करता है। लद्दाख अपनी खूबसूरती की वजह से भारतीय पर्यटकों की ट्रैवल लिस्ट...

प्रसद्धि पर्यटन स्थल

संबंधित लेख

लेह लद्दाख के बेहद खूबसूरत और प्रमुख पर्यटन स्थल

लेह लद्दाख टूरिस्ट प्लेसलेह लद्दाख आपकी रूचि और आपकी क्षमता पर निर्भर करता है। लद्दाख...