होमभारत के प्रदेशहिमाचल प्रदेशकुल्लू मनाली के बेहद खूबसूरत रोमांटिक पर्यटन स्थल

कुल्लू मनाली के बेहद खूबसूरत रोमांटिक पर्यटन स्थल

कुल्लू मनाली

मनाली, भारत के उत्तर में हिमाचल  प्रदेश राज्‍य में समुद्र तल से लगभग 1950 मीटर की ऊंचाई पर और राजधानी शिमला से करीब 250 कि.मी की दूरी पर स्थित है।  पौराणिक कथाओं के अनुसार, मनाली का नाम मनु के नाम से उत्‍पन्‍न हुआ है जिन्हे सृष्टि के रचयिता भगवान ब्रहमा जी ने उत्पन्न किया था। कथाओं के अनुसार मनु सबसे पहले मनुष्य थे जिन्हें स्वयं ब्रह्मा जी ने बनाया था। मनु इसी जगह पर जीवन के सात चक्रों में बने और मिटे थे। जीवन के 7 चक्रों रिवर्स सेज से सम्‍बन्धित इस स्थान की मान्यता हिंदू धर्म में काफी अधिक है। 

यह स्थान पर्यटकों के बीच सेब के बगीचों, मनोहक चित्रों, खूबसूरत पहाड़ों, और सेब के बगीचों के लिए जाना जाता हैं। यहां के बागों में लाल और हरे सेब काफी मात्रा में पैदा होते है।

अगर आप भी कुल्लू मनाली जाने का प्लान बना रहें है तो वहां के  प्रमुख स्थानों के बारे में जाने जिनके बिना आपकी यहाँ की यात्रा अधूरी रह सकती है।  तो आइये जानते है बिना किसी देरी के मनाली के कुछ प्रसिद्ध पर्यटन स्थानों के बारे में

मनाली के प्रमुख प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

1. वशिष्ठ मंदिर (Vashisht Temple)

यह पवित्र स्थान मनाली शहर से दूर लगभग 19-20 किमी की दुरी पर वशिष्ठ नामक एक छोटे से कस्बे में स्तिथ है। यह स्थान प्राकृतिक सौंदर्यता से भरपूर है। इस स्थान के बारे में पौराणिक कथाओं की भरमार है। यह स्थान कहावी नदी के तट पर बना हुआ 4000 वर्ष से भी ज्यादा पुराना एक मंदिर है। मंदिरों के इस गढ़ में एक गर्म पानी का श्रोत है जहाँ पर कुंड से हमेशा सल्फर वाटर, गर्म पानी निकलता रहता है। कथाओं के अनुसार अगर इस पानी में नहा लें तो शरीर के सारे त्वचा रोग मिट जाते हैं। यहाँ पर राज्य सरकार द्वारा महिला और पुरुषों के लिए नहाने के लिए अलग-अलग स्थान की सुविधा बनाई गई है। पास  में ही भगवन राम का एक सुन्दर मंदिर भी मौजूद है जो भगवान श्रीराम को समर्पित है।

अगर आप कभी भी मनाली जाएं तो एक बार इस जगह की सैर के लिए जरूर जाएं।

2. मनु मंदिर 

मनु मंदिर  मॉल रोड से लगभग 1 किमी की दूरी पर व्यास नदी के तट पर पुरानी मनाली में स्थित है। इस मंदिर में मनु के धरती पर पड़े पहले कदम की छाप है। कथाओं के अनुसार मनु सबसे पहले मनुष्य थे जिन्हें स्वयं ब्रह्मा जी ने बनाया था।  मनु ने जीवन की सात चक्र को इसी क्षेत्र में बिताया था। इस क्षेत्र में उनके सात जन्म और उनकी सात मृत्यु हुई थी था पौराणिक कथाओं के अनुसार सप्तर्षियों ने भी यहीं पर ध्यान लगाया हुआ था।

3. गुलाबा

यह स्थान मनाली से करीब 26 किमी दूर बना हुआ है। यहां के नजारे मनाली से भी सायद ज्यादा सुंदर और मनोरम है। इस जगह का नाम कश्मीर के राजा गुलाब सिंह के नाम पर रखा गया है। हरे घास के मैदान और बर्फ से ढंकी हुई पहाड़ियों की चोटियां इसे और भी सुन्दर बना देती है। प्रकृति के नजारों का लुफ्त उठाना है तो आपको गुलाबा का रुख करके इस अद्भुत नजारों को देखना चाहिए।

4. जोगिनी वॉटर फॉल्स

यह स्थान एक बेहद मनमोहक और प्राकृतिक सम्पदाओं से भरपूर है। जोगिनी वॉटर फॉल्स  एक प्राकृतिक वाटर फॉल है जो नीचे कुल्लू घाटी से होकर बीस रिवर को मिलता है यह स्थल काबकी देवी जोगिनी का पवित्र स्थल है। इस जगह को शक्तिपीठ और महिला शक्ति के नाम से भी जाना जाता है।  इस वॉटर फॉल्स के पास आकर आप पहाड़ों और वादियों को देख कर अपने आपको प्रकृति से जोड़ सकते हो। इस झरने के नीचे मंदिर और उसके नीचे एक और मुख्य मंदिर बना हुआ है, जहां पर निरंतर अनुष्ठानों का आयोजन होते रहते है जो वहां के वातावरण को और भी अधिक मनमोहक बना लेते है।

5. जीभी

अगर आप पहाड़ों पर गा़ड़ी चलाने के शौक़ीन है और आपको पहाड़ो में गाड़ी चलने से कोई दिक्कत नहीं है तो तीन घंटे की दूरी पर बना ये सबसे खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन जीभी स्तिथि है। इस स्थान की ये खासियत है कि यहां पर आप ट्रैकिंग का लुत्फ आराम से उठा सकते हैं। इस स्थान पर आपको अपने लापता होने का बिलकुल भी डर नहीं होना चाहिए क्योंकि इन रास्तों पर खुद यहाँ को लोकल लोगो ने निशान बनाए है। तो फिर देर किस बात की अगर आप भी एडवेंचर के शौकीन है और ट्रैकिंग करना पसंद है तो जीभी आपके लिए सबसे बढ़िया ट्रैक है।

ये भी पढ़े -> भारत के खूबसूरत और रोमांटिक हनीमून डेस्टिनेशन के बारे में हिंदी में जानें

नोट – कोरोना काल के समय में आप कोई भी यात्रा भारत सरकार द्वारा प्रदान की हुई गाइडलाईन को ध्यान में रखकर करें।

आधात्मिक, धार्मिक यात्रा

शिमला के प्रमुख खूबसूरत रोमांटिक पर्यटन स्थल

शिमला के पर्यटन स्थलशिमला शहर भारत के उत्तर में हिमाचल प्रदेश राज्य में स्तिथि है। शिमला को पहाड़ों की...

भारत में ट्रेंडिंग पर्यटन स्थल

भारत के सबसे अच्छे, खूबसूरत और रोमांटिक हनीमून डेस्टिनेशन

भारत में रोमांटिक प्लेसहम सभी जानते हैं कोरोना महामारी के बाद हम सभी कई तरीको के बंधन से बंधे हुए है न जाने कितनो...

लेह लद्दाख के बेहद खूबसूरत और प्रमुख पर्यटन स्थल

लेह लद्दाख टूरिस्ट प्लेसलेह लद्दाख आपकी रूचि और आपकी क्षमता पर निर्भर करता है। लद्दाख अपनी खूबसूरती की वजह से भारतीय पर्यटकों की ट्रैवल लिस्ट...

प्रसद्धि पर्यटन स्थल

संबंधित लेख

शिमला के प्रमुख खूबसूरत रोमांटिक पर्यटन स्थल

शिमला के पर्यटन स्थलशिमला शहर भारत के उत्तर में हिमाचल प्रदेश राज्य में स्तिथि...