नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी , नवरात्र के दूसरे दिन मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी रूप की उपासना की जाती है। मां ब्रह्मचारिणी के नाम का अर्थ है- ब्रह्म अथार्त तपस्या और चारिणी का अर्थ है, आचरण करने वाली देवी।
नवरात्रि का दूसरा दिन और उसकी कथा
कथाओं के अनुसार माता ब्रह्मचारिणी पर्वतराज हिमालय की पुत्री हैं। देवर्षि नारद जी के कहने पर उन्होंने भगवान भोलेनाथ की पत्नी बनने के लिए कठिन तपस्या की थी। माँ की कठिन तपस्या को देखकर ब्रह्मा जी ने माँ ब्रह्मचारिणी को मन चाहा वरदान दिया, और इसी तपस्या की वजह से उनका नाम ब्रह्मचारिणी पड़ा। मान्यता है कि माता के इस रूप की पूजा करने से मन स्थिर रहता है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
मां ब्रह्मचारिणी के एक हाथ में जप की माला और दूसरे में कमंडल रहता है। वह किसी वाहन पर सवार नहीं होती बल्कि, पैदल धरती पर खड़ी रहती हैं। सिर पर मूकुट के अलावा इनका श्रृंगार कमल के फूलों से होता है। हाथों के कंगन, गले का हार, कानों के कुंडल और बाजूबंद सभी कुछ कमल के फूलों का होता है।
नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी
देवी ब्रह्मचरिणी की पूजा का मुख्य उद्देश्य संयम, तपस्या, और आत्म-साक्षराता को प्राप्त करना है। उनकी पूजा से भक्तों को धर्मिकता, विद्या, और आत्मा के उन्नति की दिशा में मदद मिलती है। विशेष रूप से युवाओं को ब्रह्मचर्य और तपस्या के महत्व का समझाया जाता है।
नवरात्रि के द्वितीय दिन को मां ब्रह्मचरिणी की पूजा करने से भक्तों को आत्म-संयम और साधना करने की प्रेरणा मिलती है, जिससे वे अपने जीवन में धार्मिकता और आध्यात्मिक विकास की दिशा में अग्रसर होते हैं। इस दिन के व्रत का पालन करने से भक्तों की अंतरात्मा की शुद्धिकरण और सात्विक बुद्धि की प्राप्ति होती है।
नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी ( Goddess Maa Brahmacharini 2nd day of Navratri in Hindi)
तो आइये जानते है मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि, शुभ मुहर्त, भोग, सामग्री इत्यादि के बारे में।
चैत्र नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त 2024:
चैत्र नवरात्रि दूसरा दिन, 10 अप्रैल 2024, दिन बुधवार – मां ब्रह्मचारिणी पूजा
चैत्र नवरात्रि का समापन, चैत्र नवरात्रि नौवां दिन( नवमी ), 17 अप्रैल 2024, बुधवार – मां सिद्धिदात्री पूजा, महानवमी और रामनवमी
शारदीय नवरात्र मुहूर्त 2024:
4 अक्टूबर 2024 दिन, शुक्रवार – माँ ब्रह्मचारिणी (दूसरा दिन) द्वितीया तिथि
नवरात्रि का दूसरा दिन ब्रह्मचारिणी मंत्र
ओम देवी ब्रह्मचारिण्यै नमः॥
मां ब्रह्मचारिणी की स्तुति–
या देवी सर्वभूतेषु माँ ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
मां ब्रह्मचारिणी का ध्यान –
वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्।
जपमाला कमण्डलु धरा ब्रह्मचारिणी शुभाम्॥
गौरवर्णा स्वाधिष्ठानस्थिता द्वितीय दुर्गा त्रिनेत्राम्।
धवल परिधाना ब्रह्मरूपा पुष्पालङ्कार भूषिताम्॥
परम वन्दना पल्लवाधरां कान्त कपोला पीन।
पयोधराम् कमनीया लावणयं स्मेरमुखी निम्ननाभि नितम्बनीम्॥
मां ब्रह्मचारिणी स्त्रोत–
तपश्चारिणी त्वंहि तापत्रय निवारणीम्।
ब्रह्मरूपधरा ब्रह्मचारिणी प्रणमाम्यहम्॥
शङ्करप्रिया त्वंहि भुक्ति-मुक्ति दायिनी।
शान्तिदा ज्ञानदा ब्रह्मचारिणी प्रणमाम्यहम्॥
माँ ब्रह्मचारिणी की आरती
जय अंबे ब्रह्माचारिणी माता।
जय चतुरानन प्रिय सुख दाता।
ब्रह्मा जी के मन भाती हो।
ज्ञान सभी को सिखलाती हो।
ब्रह्मा मंत्र है जाप तुम्हारा।
जिसको जपे सकल संसारा।
जय गायत्री वेद की माता।
जो मन निस दिन तुम्हें ध्याता।
कमी कोई रहने न पाए।
कोई भी दुख सहने न पाए।
उसकी विरति रहे ठिकाने।
जो तेरी महिमा को जाने।
रुद्राक्ष की माला ले कर।
जपे जो मंत्र श्रद्धा दे कर।
आलस छोड़ करे गुणगाना।
मां तुम उसको सुख पहुंचाना।
ब्रह्माचारिणी तेरो नाम।
पूर्ण करो सब मेरे काम।
भक्त तेरे चरणों का पुजारी।
रखना लाज मेरी महतारी।
नवरात्रि दूसरा दिन की हार्दिक शुभकामनाएं ( Navratri Day 2 Wishes in Hindi)
नवरात्रि के दूसरे दिन, माँ ब्रह्मचारिणी आपको अद्भुत शक्ति, धैर्य और समर्पण प्रदान करें। शुभ नवरात्रि!
माँ ब्रह्मचारिणी की कृपा से आपके जीवन में शांति और सुख का वास हो। नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ!
इस नवरात्रि, माँ ब्रह्मचारिणी आपके सभी दुःखों को दूर करें और आपको आत्मिक शांति प्रदान करें। शुभ नवरात्रि!
माँ ब्रह्मचारिणी की अनुकम्पा से आपका हर पल मंगलमय हो। उनका आशीर्वाद आपके साथ हो। शुभ नवरात्रि!

- नवरात्रि के इस दूसरे दिन, माँ ब्रह्मचारिणी आपके जीवन को सफलता और खुशियों से भर दें। शुभ नवरात्रि!
- माँ ब्रह्मचारिणी की आराधना आपके जीवन में सकारात्मकता और ऊर्जा भर दे। नवरात्रि की ढेरों शुभकामनाएँ!
- नवरात्रि के दूसरे दिन, माँ ब्रह्मचारिणी की अनुपम कृपा आप पर सदा बनी रहे। उनकी दिव्य शक्ति आपके जीवन को सुख, शांति और समृद्धि से भर दे। आपको और आपके परिवार को नवरात्रि के इस पावन अवसर पर ढेरों शुभकामनाएँ।
- माँ ब्रह्मचारिणी का आशीर्वाद आपके जीवन में नई उर्जा और प्रेरणा का संचार करे। उनकी भक्ति और साधना आपको आत्मिक शांति और धैर्य प्रदान करे। शुभ नवरात्रि!
- इस नवरात्रि, माँ ब्रह्मचारिणी आपको विवेक, बुद्धि और शक्ति प्रदान करें। आपके सभी सपने साकार हों और आपका हर कदम विजयी हो। नवरात्रि की शुभकामनाएँ!
- माँ ब्रह्मचारिणी की कृपा से आपका जीवन प्रेम, सुख, और आनंद से परिपूर्ण हो। उनकी असीम शक्तियाँ आपको सदा संरक्षित रखें। शुभ नवरात्रि!
Note : जानिए मां दुर्गा के नौ रूप कौन-कौन से हैं और नौ विशेष भोग, उनकी पूजा विधि इत्यादि के बारे में।
Note – If you wish to know, all about Navratri in English then visit here Maa Brahmacharini 2nd Form Of Goddess Durga
(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। Publicreact.in इसकी पुष्टि नहीं करता है।)