होमहोम डेकोरघर के लिए वास्तु शास्त्रधन - दौलत में चाहिए तरक्की तो घर में...

धन – दौलत में चाहिए तरक्की तो घर में इन वस्तुओं को रखें

तरक्की के लिए घर में इन वस्तुओं को रखें. आइये जानते है की वास्तु शास्त्र के अनुसार कौन कौन सी वस्तुओं को घर में रखने से हमारी आर्थिक स्तिथि और भी बेहतर हो सकती है। If you want progress in wealth then keep these things in the house.. read more in Hindi here.

अगर आप भी बढ़ता कर्ज, आर्थिक तंगी और अधिक खर्च से परेशान हैं तो इसका एक मुख्य कारण वास्तु दोष हो सकता है। वास्तु शास्त्र में बताई इन चीजों को घर पर रखने से नकारात्मकता दूर होती है और धन का आगमन होता है.

कई बार ऐसा होता है कि, घर पर नकारात्मक ऊर्जा के होने से तमाम तरह की परेशानियां निरंतर बनी रहती है, जिनमे से एक आर्थिक तंगी या धन की कमी भी है। लेकिन सनातन धर्म के वास्तु शास्त्र में इस समस्या के मुक्ति के उपायों के बारे में बताया गया है। वास्तु के अनुसार ऐसी पांच शुभ चीजों की चर्चा की गई है, जिसे घर पर रखने से धन की कमी दूर हो जाती है और सुख-समृद्धि बढ़ने लगती है। आप भी तरक्की के लिए घर में इन वस्तुओं को रखें, तो फिर देर क्यों आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में।

तरक्की के लिए घर में इन वस्तुओं को रखें

एकाक्षी नारियल: यह एक दुर्लभ नारियल होता है। एकाक्षी नारियल घर पर रखने से देवी माँ लक्ष्मी की कृपा निरंतर बरसती रहती है। इसलिए इसे हमेशा घर पर रखना शुभ फलदायक माना गया है।

पीली कौड़ी: पीली कौड़ी को देवी माँ लक्ष्मी का एक प्रतीक माना गया है। आप माँ लक्ष्मी की पूजा के समय पीली कौड़ी चढ़ाएं और इसके बाद इसे लाल या पीले रंग के कपड़े में पूजा स्थान या तिरोजी में रखें। जिससे आपकी धन सम्बन्धी परेशानी कुछ ही दिनों में दूर होना प्रारम्भ हो जाएँगी।

बांसुरी: वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि, घर पर बांसुरी रखने से धन और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। बांसुरी धन को आकर्षित करती है। इसे आप घर के पूर्व या उत्तर दिशा में रखें।

चांदी या पीतल की मछली की मूर्ति:

मछली को निरोगी, शक्ति, धन और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर पर चांदी या पीतल धातु से बनी मछली की मूर्ति रखने से आपको बहुत लाभ होगा। आप इसे घर के उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में रखें। अगर धातु से बनी मछली रखना आपके लिए असंभव है तो आप घर पर मछली के जोड़े की पेंटिंग भी लगा सकते हैं।

चांदी से निर्मित हाथी की मूर्ति:

घर को सजाने-संवारने के लिए आप कई तरह के आकर्षक वस्तुयें रखते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर पर चांदी से बनी हाथी की मूर्ति रखने से आपको खूब लाभ होगा। हाथी को शक्ति, समृद्धि और सत्ता का प्रतीक माना गया है। साथ ही इसका विशेष धार्मिक महत्व भी है। भगवान् विष्णु जी और देवी माँ लक्ष्मी को हाथी प्रिय है। हाथी को गणेश जी का रूप भी माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, चांदी से बनी हाथी की मूर्ति घर पर रखने से राहु ग्रह भी शांत होते है और धन-संपत्ति में निरंतर बढ़ोतरी होती रहती है।

वास्तु शास्त्र

उत्सव की सजावट

Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा – तिथि, कथा और खीर रखने की अनोखी परंपरा

भारतीय संस्कृति में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व है।...

Ahoi Ashtami 2025: अहोई अष्टमी – कथा, पूजा विधि, आरती और राधा कुंड में स्नान

हिंदू धर्म में व्रत और उपवास केवल धार्मिक कर्तव्य...

#ट्रेंड्स