राजस्थान विधानसभा चुनाव के महत्व
राजस्थान अपने लोगों और संस्कृति दोनों के मामले में उल्लेखनीय विविधता का राज्य है। यह अनेक समुदायों, भाषाओं और परंपराओं का घर है। राज्य की विविधता व्यापक भारतीय पहचान को दर्शाती है, जो राजस्थान में विधानसभा चुनाव को देश की जटिल और बहुआयामी जनसांख्यिकी का एक सूक्ष्म रूप बनाती है। राजस्थान में चुनाव राजनीतिक दलों को विभिन्न समुदायों के बीच अपनी अपील का परीक्षण करने और आबादी की विविध आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अपनी नीतियों को तैयार करने का अवसर प्रदान करते हैं। राजस्थान विधानसभा चुनाव के महत्व को इसकी जनसांख्यिकीय विविधता, आर्थिक महत्व और राजनीतिक निहितार्थ सहित विभिन्न दृष्टिकोणों से समझा जा सकता है।
तो आइये जानते है राजस्थान के आगामी विधानसभा चुनाव 2023 का पूरा शेड्यूल।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के अंत तक होने वाला है और चुनाव आयोग ने राज्य की सभी 200 विधानसभा सीटों पर कब और कैसे चुनाव होंगे ये बता दिया है। राजस्थान विधानसभा का कार्यकाल 14 जनवरी 2024 को समाप्त होने वाला है. पिछला विधनसभा चुनाव दिसंबर 2018 में हुआ था. चुनाव के बाद, कांग्रेस ने राज्य सरकार बनाई, जिसमें अशोक गहलोत मुख्यमंत्री बने।
राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टी ही भारी गुटबाजी की शिकार है और केंद्रीय नेतृत्व इसे संभालने में लगा हुआ है, लेकिन कांग्रेस में अंतिम समय के मेलमिलाप के बावजूद अशोक गहलोत और सचिन पायलट खेमे के बीच तनातनी का असर कांग्रेस के प्रदर्शन पर दिख सकता है। क्षेत्रीय गुटबाजी से बचने के लिए भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने बिना मुख्यमंत्री चेहरे के मैदान में उतरने का फैसला किया है।
जैसा की आप सभी जानते है कि राजस्थान में पांच साल बाद सत्ता बदलने की परंपरा रही है, देखना यह है कांग्रेस इस परंपरा को तोड़ पाती है या फिर भाजपा इसे कायम रखने में कामयाब होती है।
राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा बीच मुख्य चुनाव प्रतिस्पर्धा होने की उम्मीद
पिछली बार की तरह इस वर्ष भी राजस्थान भाजपा और कांग्रेस के बीच सबसे रोचक मुकाबला होने की उम्मीद में है। पर सभी ओपेनियन पोल्स में भाजपा को मज़बूत दिखाया है अब ये चुनाव परिणाम के बाद ही पता चलेगा की भाजपा कितनी स्ट्रांग है। भाजपा और कांग्रेस राजस्थान की सभी सीटों पर लगभग सभी उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया है और सभी उम्मीदवार अपने क्षेत्रो में चुनावी प्रचार में बड़ी ही कर्मठता से लगे हुए है और इसी दौरान वो एक दुसरे पर आरोपों और प्रत्यारोपो की भरमार कर दी है और अपने वोटरों को लुभावने वादे और योजनओ को प्रदान करने का वादा कर रहे है, हालाँकि हम आपको ये बताना चाहते है की भारतीय मुख्य चुनाव आयोग कहा कि इन सभी चुनावों को प्रलोभन मुक्त बनाने के लिए मजबूत उपाय किए जा रहे हैं।
हर बार की तरह इस बार भी कांग्रेस (Congress), भाजपा (BJP), बीएसपी (BSP) और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 का कार्यक्रम
विधानसभा सीटें = 200
बहुमत के लिए सीटें = 101
वर्तमान मुख्यमंत्री = अशोक गहलोत
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना : 30 अक्टूबर 2023
नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन :6 नवंबर 2023
नामांकन वापसी का अंतिम दिन :9 नवंबर 2023
मतदान की तारीख :25 नवंबर 2023
विधानसभा चुनाव के परिणाम 03 दिसंबर 2023
नोट : अगर दी गई उपरोक्त जानकारी या किसी भी विषय में कोई आपत्ति या सुझाव हो तो कृपया हमारे कांटेक्ट उस पेज पर जाकर हमें अपने विचार बताएं, हम आपके सभी सुझावों को सहर्ष स्वीकार्य करेंगे धन्यवाद।