मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का महत्व
कोई भी चुनाव लोकतंत्र की आधारशिला हैं और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव भारत के सभी तरह की राजनीतिक परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। मध्य प्रदेश, जिसे अक्सर “भारत का दिल” कहा जाता है, मध्य प्रदेश न केवल भौगोलिक रूप से केंद्रीय है बल्कि राजनीतिक क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका रखता है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के महत्व का विश्लेषण विभिन्न दृष्टिकोणों से किया जा सकता है, जिसमें इसकी जनसांख्यिकीय विविधता, आर्थिक महत्व और राजनीतिक निहितार्थ शामिल हैं।
प्रदेश की जनसांख्यिकीय विविधता, आर्थिक महत्व और राजनीतिक जिम्मेदारियां इसे राज्य और राष्ट्रीय राजनीति दोनों के लिए एक बैरोमीटर बनाते हैं। इस चुनावी प्रक्रिया के माध्यम से चुनी गई नीतियों और नेताओं में राज्य के भविष्य को आकार देने और व्यापक भारतीय राजनीतिक परिदृश्य के लिए रुझान निर्धारित करने की क्षमता प्राप्त होती है। ऐसे में, मध्य प्रदेश का प्रत्येक विधानसभा चुनाव न केवल राज्य के लिए बल्कि पूरे भारत वर्ष के लिए एक महत्वपूर्ण घटना है।
मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़े और रोचक मुकाबला होने की उम्मीद
भाजपा और कांग्रेस के बीच सबसे कड़ी टक्कर मध्यप्रदेश में दिख रही है। पिछली बार के मुकाबले में कांग्रेस ने भाजपा से छह सीटें अधिक जीतकर कांग्रेस सत्ता हासिल करने में सफल रही थी। लेकिन कांग्रेस अपना चुनावी कार्यकाल लगभग एक साल बाद ही ज्योतिरादित्य सिंधिया की आपसी मतभेद और बगावती तेवर के कारण कांग्रेस की कमलनाथ सरकार पर भारी पड़ी और भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पुनः मध्यप्रेश के मुख्यमंत्री बनने में सफल रहे।
मध्य प्रदेश में कांटे की टक्कर
भाजपा इस वर्ष अभी तक प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को आगामी प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2023 में पार्टी के तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया और तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत सात प्रमुख सांसदों को प्रादेशिक चुनाव के मैदान में उतारकर साफ कर दिया कि मध्यप्रदेश में इस बार फिर कांटे की टक्कर है और भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव में पिछले विधान सभा चुनावो की तरह कोई भी मौका कांग्रेस पार्टी को देना नहीं चाहती है इस लिए भाजपा प्रदेश में सरकार बनाने के लिए एक-एक सीट की अहमियत जानते हुए वह अपने सभी क्षेत्रीय नेतृत्व को उतार कर अपनी जीत की दावेदारी को और अधिक मजबूती प्रदान करना चाहती है। वहीं, 20 साल की सत्ता विरोधी लहर के सहारे कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में फिर से 2018 को दोहराने की कोशिश में जुटी है।
तो आइये जानते है मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव 2023 का पूरा शेड्यूल।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 का कार्यक्रम
विधानसभा सीटें = 230
बहुमत के लिए सीटें = 116
वर्तमान मुख्यमंत्री = शिवराज सिंह चौहान
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना = 21 अक्टूबर 2023
नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन = 30 अक्टूबर 2023
नामांकन वापसी का अंतिम दिन = 2 नवंबर 2023
मतदान की तारीख = 17 नवंबर 2023
विधानसभा चुनाव के परिणाम 03 दिसंबर 2023
नोट : अगर दी गई उपरोक्त जानकारी या किसी भी विषय में कोई आपत्ति या सुझाव हो तो कृपया हमारे कांटेक्ट उस पेज पर जाकर हमें अपने विचार बताएं, हम आपके सभी सुझावों को सहर्ष स्वीकार्य करेंगे धन्यवाद।