भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार जी ने 9 अक्टूबर, 2023 को नई दिल्ली में मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना छत्तीसगढ़, और मिजोरम की विधानसभाओं के आम चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कर दी है। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने सम्मेलन के दौरान बताया कि लगभग 16 करोड़ मतदाता इन चुनावों में वोट डालने के पात्र होंगे, जबकि उन्होंने कहा कि इन सभी चुनावों को प्रलोभन मुक्त बनाने के लिए मजबूत उपाय किए जा रहे हैं।
भाजपा शासित मध्य प्रदेश राज्य में 230 निर्वाचन क्षेत्रों से नए विधायक चुने जाएंगे जबकि कांग्रेस शासित राजस्थान विधानसभा में 200 और छत्तीसगढ़ विधानसभा में 90 सीटें में शामिल हैं, वहीँ तेलंगाना में 119 विधानसभा सीटों पर सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति का मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस से होगा, जबकि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही राष्ट्रीय पार्टियां मिजोरम की 40 सीटों वाली विधानसभा में पैर जमाने की कोशिश करेंगे, जिसका नेतृत्व वर्तमान में वहां की क्षेत्रीय पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट कर रहा है।
तो आइये जानते है राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव का पूरा शेड्यूल।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 का कार्यक्रम
विधानसभा सीटें = 230
बहुमत के लिए सीटें = 116
वर्तमान मुख्यमंत्री = शिवराज सिंह चौहान
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना = 21 अक्टूबर 2023
नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन = 30 अक्टूबर 2023
नामांकन वापसी का अंतिम दिन = 2 नवंबर 2023
मतदान की तारीख = 17 नवंबर 2023
विधानसभा चुनाव के परिणाम 03 दिसंबर 2023
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 का कार्यक्रम
विधानसभा सीटें = 200
बहुमत के लिए सीटें = 101
वर्तमान मुख्यमंत्री = अशोक गहलोत
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना : 30 अक्टूबर 2023
नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन :6 नवंबर 2023
नामांकन वापसी का अंतिम दिन :9 नवंबर 2023
मतदान की तारीख :25 नवंबर 2023
विधानसभा चुनाव के परिणाम 03 दिसंबर 2023
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 का कार्यक्रम
विधानसभा सीटें = 90
बहुमत के लिए सीटें = 46
वर्तमान मुख्यमंत्री = भूपेश बघेल
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना : 13 अक्टूबर (पहला चरण), 21 अक्टूबर (दूसरा चरण)
नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन : 20 अक्टूबर 2023 (पहला चरण), 30 अक्टूबर 2023 (दूसरा चरण)
नामांकन वापसी का अंतिम दिन : 23 अक्टूबर 2023 (पहला चरण), 02 नवंबर 2023 (दूसरा चरण)
मतदान की तारीख : 07 नवंबर 2023 (पहला चरण), 17 नवंबर 2023 (दूसरा चरण)
चुनाव परिणाम :03 दिसंबर 2023
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 का कार्यक्रम
विधानसभा सीटें = 119
बहुमत के लिए सीटें = 60
वर्तमान मुख्यमंत्री = कल्वाकुंतला चंद्रशेखर राव ( केसीआर)
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना : 3 नवंबर 2023
नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन : 10 नवंबर 2023
नामांकन वापसी का अंतिम दिन : 15 नवंबर 2023
मतदान की तारीख : 30 नवंबर 2023
मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023 का कार्यक्रम
विधानसभा सीटें = 40
बहुमत के लिए सीटें = 21
वर्तमान मुख्यमंत्री = ज़ोरामथंगा
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना : 13 अक्टूबर 2023
नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन : 20 अक्टूबर 2023
नामांकन वापसी का अंतिम दिन : 23 अक्टूबर 2023
मतदान की तारीख : 07 नवंबर 2023
विधानसभा चुनाव के परिणाम 03 दिसंबर 2023
नोट : अगर दी गई उपरोक्त जानकारी या किसी भी विषय में कोई आपत्ति या सुझाव हो तो कृपया हमारे कांटेक्ट उस पेज पर जाकर हमें अपने विचार बताएं, हम आपके सभी सुझावों को सहर्ष स्वीकार्य करेंगे धन्यवाद।