शिमला के पर्यटन स्थल
शिमला शहर भारत के उत्तर में हिमाचल प्रदेश राज्य में स्तिथि है। शिमला को पहाड़ों की रानी के नाम से भी जाना जाता है। यह राज्य का प्रमुख वाणिज्यिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक केंद्र भी है। इस शहर की खूबसूरती तो अंग्रेजों के शासन काल में भी प्रसिद्ध थी। इसकी खूबसूरती से आकर्षित होकर अंग्रेजो ने इसे ग्रीष्मकाल की राजधानी घोषित कर दिया था। ब्रिटिश शाशनकाल में अंग्रेज लोग यहाँ आकर रहा करते थे, जिसके प्रमाण आज भी मिलते है, यहाँ के बड़े-बड़े भवनों का निर्माण अंग्रेजों द्वारा अपनी सिविधा अनुसार कराया गया, जो आज यहाँ के पर्यटन का मुख्य हिस्सा है। इस खूबसूरत शहर को 1972 में पुनः नवनिर्मित किया गया और इसे जिला बनाया गया।
हिमालय के घने जंगलों में स्थित और बेहतर जलवायु से आकर्षित होकर अंग्रेजों ने इस शहर की स्थापना की थी। ग्रीष्मकालीन राजधानी के रूप में शिमला ने 1914 के शिमला समझौते और 1945 के शिमला सम्मेलन सहित कई महत्वपूर्ण राजनीतिक बैठकों की यादगार मेजबानी की। भारत की स्वतंत्रता के बाद 28 रियासतों के एकीकरण के परिणामस्वरूप 1948 में हिमाचल प्रदेश राज्य के अस्तित्व में आया। स्वतंत्रता के बाद भी इस शहर का जादू कम नहीं हुआ यह स्थान आज भी महत्वपूर्ण राजनीतिक केंद्र बना हुआ है और इस शहर ने 1972 के ऐतहासिक शिमला समझौते की मेजबानी की।
शिमला शहर के प्रमुख आकर्षणों में जाखू मन्दिर, माल रोड, वाइसराय लॉज, क्राइस्ट चर्च और रिज जैसे अनेक आकर्षण शामिल हैं। शिमला में दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा प्राकृतिक आइस स्केटिंग रिंक भी है। एक प्रमुख प्राकृतिक पर्यटन केंद्र होने के अलावा, यह शहर एक शैक्षिक केंद्र के रूप भी जाना जाता है।
शिमला बर्फ से ढके खूबसूरत पहाड़ो, सुहावनी झीलों, मनभावनी हरियाली, और सुखद जलवायु प्रदान करने वाला सबसे खूबसूरत स्थानों में से एक है। वैसे तो यह स्थान सभी तरह के पर्यटकों के लिए अनुकूल और पसंदीदा है लेकिन नवीन शादीशुदा जोड़ो का हनीमून मनाने और रोमांटिक पालो का आनंद लेने के लिए अत्यधिक प्रसिद्धि हैं। अगर आप भी शिमला जानें की तैयारी कर रहे है तो वहां के कुछ प्रमुख स्थानों के बारे में जान लेना अति आवश्यक है। अगर आप वहां जाने के लिए तैयार है और आपने वहां के प्रमुख स्थानों को पहले ही चिन्हित कर लिया हैं जहाँ आपको जाकर प्रकृति की सुन्दरता को करीब से निहारना है तो ये अच्छा है परन्तु एक बार फिर भी आपको अपनी लिस्ट को हमारे नीचे दिए गये शिमला के प्रमुख स्थानों के नाम से मिला लेना चाहिए सायद आपको कुछ नया मिल जाये या फिर हमसे कुछ छूट गया हो तो हमें कमेंट के माध्यम से बतायें जिससे हम शिमला जाने वाले पर्यटकों को वहां के प्रमुख स्थानों के बारे और अधिक बता सके जिससे किसी भी पर्यटक को वहां से वापस आने के बाद ये न अहसास हो कि प्रमुख स्थान की जानकारी न होने के कारण वहां जाने वंचित रह गए।
तो आइये जानतें हैं बिना किसी देरी के शिमला के प्रमुख स्थानों के बारे में जहां गए बिना आपकी शिमला यात्रा अधूरी रह सकती है।
शिमला के प्रमुख पर्यटन स्थानों के नाम
1. पवित्र तारा देवी मंदिर
माता तारा देवी का मंदिर समुद्र तल से लगभग 1851 मीटर ऊंचाई पर स्थित है जो श्रद्धालुओं का निरतर दर्शन पाने की अभिलाषा को उन्हें अपनी तरफ आकर्षित करता रहता है। यह स्थान शिमला शहर से करीब 11 किमी दूर है। आस्था के अनुसार ये स्थान हर मनोकामनाओं को पूर्ण करता है। माता तारा देवी का मंदिर प्राकृतिक सौंदर्यता के बीच पर्यटकों को अत्यधिक शांति और सकारात्मक विचार प्रदान करता है। अगर आप शिमला जा रहे है तो आप यहाँ अवश्य जायें।
2. समर हिल्स
समर हिल्स शिमला में घुमने वाले पर्यटकों की लिस्ट में हमेशा शामिल रहता है, इसको पॉटर हिल के नाम से भी जानते है। यह स्थान शिमला से करीब 5 किलोमीटर दूर एक छोटे से टाउन के रूप में स्तिथि है। यह समुद्र तल से करीब 1283 मीटर उचांई पर स्थित है। यह स्थान चारों तरफ से सुनार हरियाली से घिरा हुआ है। शिमला मे स्तिथि सभी प्रमुख खूबसूरत और प्रसिद्धि हिल्स में से समर हिल एक है। यहाँ से सूर्य का उदय और अस्त दोनों ही बहुत अति सुन्दर अहसास करता है।
3. जाखू हिल
यह स्थान शिमला शहर से करीब 2 किलोमीटर की दूरी पर सबसे ऊँचा हिल के रूप में समुद्र तल से करीब 8 हजार किलोमीटर पर स्तिथि है. यह स्थान शिमला के प्रमुख आकर्षण स्थानों में से एक है। प्राकृतिक की सौंदर्यता को देखने वालो के लिए ये किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहाँ पर पवित्र जाखू मंदिर भी स्तिथि है, जहाँ पर महाबली हनुमान जी की 108 फीट ऊँची विशाल प्रतिमा है। यहाँ की ऊंचाई पर चढ़ना आपको आपकी शारीरिक क्षमता की क़ाबलियत बताता है। अगर आप भी अपने शारीरिक क्षमता को परखना चाहते है तो इस स्थान पर अवश्य और यहाँ की ऊंचाई को अवश्य आभास करें।
4. दी स्कैंडल पॉइंट, रिज
ये स्थान स्कैंडल पॉइंट के नाम से लोगो के बीच फेमस है, जो शिमला शहर के बीचों-बीच स्थित है। यहाँ से शिमला की हरीभरी वादियां, बर्फीली पहाड़ी, खूबसूरत घाटी सभी अति आकर्षित दिखाई देती हैं। बर्फ से ढंकी हिमालय पर्वत की पर्वत श्रंखला का अद्भुत दृश्य यहाँ से देखते ही बनता है। यहाँ का सूर्योदय और सूर्यास्त दोनों मनमोहक लगते है। यहाँ एक फेमस पुस्तकालय भी है जहाँ जाकर आप शांति के साथ कुछ भी पढ़ सकते हैं।
5. नालदेहरा और शैली पीक
यह स्थान समुद्र तल से करीब 2044 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहाँ लार्ड कर्ज़न ने खूबसूरत गोल्फ कोर्स का निर्माण कराया था। हरे भरे घने पेड़ यहाँ के वातावरण में एक अजीब सा जादू बिखेर देती है। बर्फ से ढके हिमालय पर्वत को यहाँ से बड़ी स्वछता के साथ आसानी से देखा जा सकता है। यहाँ का वातावरण इतना शांत है कि आप हवाओं का बहना आसानी से महसूस कर सकते हो। यहाँ की घुड़सवारी यहाँ का मुख्य आकर्षण का केंद्र है, जिससे आप पुरे हिल को और यहाँ की खूबसूरती को अच्छे से देख सकते है।
6. चाडविक फॉल
यह शिमला से लगभग 7 किमी की दूरी पर स्थित है, यहाँ पर पानी करीब 1586 मीटर की उचांई से नीचे गिरता है। यह स्थान प्रसिद्धि समर हिल के पास ही स्थित है। झरने के चारों ओर हरे भरे घने वृक्ष है, जो यहाँ की सुन्दरता को दोगुना कर देते हैं। यह झरना शिमला शहर में शुद्ध पीने के पानी का मुख्या श्रोत है।
7. कुफरी
यह स्थान शिमला से करीब 19 किमी की दुरी पर समुद्र तल से करीब 2622 मीटर ऊंचाई पर स्तिथि है। इसे दी विंटर स्पोर्ट्स कैपिटल के नाम से भी जानते है। पहले यह नेपाल देश की सीमा के अंतर्गत आता था। सैलानी यहाँ सर्दियों में विंटर स्पोर्ट्स स्कीइंग और आइस स्केटिंग का लुप्त उठाने के लिए भारी मात्रा में आते है।
8 .चैल
यहाँ पर दुनिया की सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित क्रिकेट मैदान है, जिसके चारों तरफ एक तरह के समान पेड़ लगे हुए है। जो आसपास के वातावरण को एक अद्भुत दृश्य प्रदान करता है। इस स्थान पर आकर पूरे शहर की सुन्दरता को करीब से देख सकते है।
9. दरानघाटी अभयारण्य
यह स्थान शिमला से करीब 150 किमी की दूरी पर स्थित है। यह स्थान लगभग 167.4 किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है. यह शिमला का उपरी क्षेत्र में है। यहाँ पहले राजा महाराजा अक्सर शिकार करने के लिए आया करते थे।
10. अन्नान्दाले
यह स्थान ब्रिटिश राज में ये विभिन्न खेल खेलने की मुख्य जगह हुआ करती थी। पोलो, रेसिंग, क्रिकेट मुख्य रूप से यहाँ आयोजित किये जाते थे। वर्तमान के समय में इस स्थान को मिनी गोल्फ कोर्स में बदल दिया गया है, जो गोल्फ प्रेमियों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र है। इस स्थान को हेलीपैड के रूप में मुख्य रूप से इस्तेमाल किया जाता है।
ये भी पढ़े -> भारत के खूबसूरत और रोमांटिक हनीमून डेस्टिनेशन के बारे में हिंदी में जानें।
नोट – कोरोना काल के समय में आप कोई भी यात्रा भारत सरकार द्वारा प्रदान की हुई गाइडलाईन को ध्यान में रखकर करें।