होमपर्यटन और टूरिज़्मरोमांटिक वेकेशनभारत के सबसे अच्छे, खूबसूरत और रोमांटिक हनीमून डेस्टिनेशन

भारत के सबसे अच्छे, खूबसूरत और रोमांटिक हनीमून डेस्टिनेशन

भारत में रोमांटिक प्लेस

हम सभी जानते हैं कोरोना महामारी के बाद हम सभी कई तरीको के बंधन से बंधे हुए है न जाने कितनो ने अपनों को खोया और न जाने कितनो ने अपना सबकुछ खोया जैसे अपनी नौकरी, व्यवसाय इत्यादि। जैसा की आप सभी जानते हैं कि कोरोना बीमारी को लेकर अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें पूरी तरह से ठप्प पड़ी थीं परन्तु टूरिज्म क्षेत्र और लोगों की जरूरतों को देखते हुए अब इसमें ढिलाई दे दी गई है और लॉकडाउन को धीरे धीरे से हटा दिया गया है। परन्तु कोरोना का नया रूप और भी डरावना लग रहा है जिससे कई देश काफी ज्यादा पीड़ित हो रहे है।  उसका असर हमारे देश भारत में भी देखा जा रहा है। अभी वर्तमान समय में कोरोना के मरीजों में बड़ी तेजी से बढ़ोत्तरी देखी गई है जो चिंताजनक है जिससे कुछ प्रदेशो में वापस से लॉकडाउन के बादल मंडराने लगे हैं। हमारा आपसे अनुरोध है कि अगर आप कहीं पर छुट्टियों को अपने पार्टनर के साथ बिताना चाहते है तो भारत सरकार की कोरोना गाइडलाईन का पालन करें।

जैसा की आप जानते है शादी का सीजन कुछ दिनों के बाद शुरू होने वाला है और काफी लोग ऐसे भी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है पर किसी कारण से वो अपने पार्टनर के साथ खूबसूरत वक्त व्यतीत नहीं कर पायें। ऐसे में वो लोग अपने हनीमून के लिए प्लानिंग कर रहे होंगे।

अगर आप भी अपने हनीमून या फिर अपने पार्टनर के साथ खूबसूरत लम्हें बिताने की प्लानिंग कर रहे हैं और किसी बेहद आकर्षक लोकेशन की तलाश  रहे हैं तो आपको बता दें कि भारत में ऐसी जगहों की भरमार हैं, जहां आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी समय का लुफ्त उठा  सकते हैं।  तो आइये जानते है भारत की बेहद खूबसूरत जगहों के बारे में जो प्रकृति की सौन्दरता से भरपूर हैं जो आपको स्वर्ग का अहसास आपको पृथ्वी पर कराएंगी।

1. लद्दाख (केन्द्र शासित प्रदेश)

किसी भी व्यक्ति की सुंदरता से कही अधिक सुन्दर है प्रकृति की सुंदरता जो मौसम के साथ अपने आपको निरंतर व्यक्ति के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहती है। अगर आप भी प्रकृति की सुंदरता को करीब से अपने पार्टनर के साथ देखना चाहते हो तो आपको लद्दाख जाकर हिमालय की सुंदरता को करीब से देखना चाहिए।

पर्वत राज हिमालय की सुंदरता को काफी करीब से देखना चाहते हैं तो अपने साथ कैंप जरूर ले जाएं। थिकसे और दीक्षित में यात्रा शिविर में आप खूबसूरत शिविर के आनंद के साथ बर्फ से ढकी चोटियों की सुंदरता को करीब से देखें। यहां की वादियों से सूर्य का विदा होना अत्यधिक मोहक और रुचिकर है और आप इसका नजारा अवश्य लें।

लेह लद्दाख के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में जानने के लिए आगें दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लेह लद्दाख के बेहद खूबसूरत प्रमुख और प्रसिद्धि पर्यटन स्थल

2. जम्मू−कश्मीर  (केन्द्र शासित प्रदेश)

कश्मीर प्राकृतिक रूप से बहुत ही संपन्न और खूबसूरत है। यहां पर ट्यूलिप गार्डन रंगों का एक बेहद खूबसूरत संग्रह है।  आप यहां के खूबसूरत हिम वादियों के नजारों को देखने के लिए सिविधा अनुसार जा सकते हैं।  यहां पर घूमने का सबसे उत्तम समय अप्रैल माह है।  यहां की ऊंची-ऊंची पर्वत श्रृंखलाएं और प्रसद्धि डल झील के नजारे आपके मन मोहने के लिए काफी हैं।  आप यहाँ के प्रसद्धि स्थान जैसे सोनमर्ग, पहलगाम और गुरेज घाटी जैसी जगहों पर घूमने के लिए यहां जा सकते हैं और अपने पार्टनर के साथ खूबसूरत बिताये हुए लम्हों की लिस्ट में कश्मीर को भी शामिल कर सकते हैं।

जम्मू और कश्मीर के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में जानने के लिए आगें दिए गए लिंक पर क्लिक करें। जम्मू और कश्मीर के बेहद खूबसूरत प्रमुख और प्रसिद्धि पर्यटन स्थल

3. कुल्‍लुमनाली (हिमाचल प्रदेश)

मनाली मुख्यता प्रकृति के सुन्दर दृश्‍यों, गार्डन, पहाड़ो, और सेब के बागों के लिए दुनिया में जाना जाता है। यह प्रत्येक व्यक्ति को अपनी ख़ूबसूरती से मोह लेता है। यह स्थान कपल्स के लिए बेस्ट ट्रिप डेस्टीनेशन में से एक है। यह स्थान कुल्लू घाटी के उत्तरी छोर के पास, ब्यास नदी घाटी में 2,050 मीटर की ऊंचाई पर भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों में स्थित बेहद खूबसूरत एक हिल स्टेशन हैं। यह स्थान विशाल बर्फ की चादर से ढंके पहाड़ों से घिरा हुआ है। आप यहाँ जाकर अपने पार्टनर के साथ बेहद खूबसूरत वक्त व्यतीत कर सकते हैं।

कुल्लू मनाली के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में जानने के लिए आगें दिए गए लिंक पर क्लिक करें। कुल्लू मनाली के बेहद खूबसूरत प्रमुख और प्रसिद्धि पर्यटन स्थल

4. शिमला (हिमाचल प्रदेश)

शिमला, यह स्थान एक बेहद ख़ूबसूरत हिल स्टेशन है जो भारत के उत्तर में हिमाचल प्रदेश की राजधानी के रूप में स्तिथ है। समुद्र की सतह से 2202 मीटर की ऊँचाई पर स्थित इस जगह को ‘समर रिफ्यूज’ और ‘हिल स्टेशनों की रानी’ के रूप में भी लोगो के बीच अपनी पहचान बनायें हुए है। यह स्थान बर्फीले पहाड़ो और सुन्दर हरियाली से घिरा हुआ है।  यह स्थान  देश और दुनिया के शादीशुदा जोड़ो का हनीमून मनाने के लिए बेहद लोकप्रिय है। यहाँ की जलवायु बेहद मोहक और मोहनी है जो सबको अपना बना लेती है। अगर आप भी दुनिया घूमने के बेहद उत्सुक है तो बिना शिमला के आपका दुनिया भ्रमड़ अधूरा रह सकता है। 

शिमला के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में जानने के लिए आगें दिए गए लिंक पर क्लिक करें। शिमला के बेहद खूबसूरत प्रमुख और प्रसिद्धि पर्यटन स्थल

5. उदयपुर (राजस्थान)

उदयपुर भारत में रोमांटिक खूबसूरत जगहों में से एक है। यह शहर शांत झील पर बोटिंग कर आपको  इतिहास की जीती-जागती तस्वीर को देखते हुए शांति का अनुभव करता है। इस स्थान के बारे में फ़िल्मी जगत के लोगो ने अपनी फिल्मों में बखूबी दिखाया है यहाँ के शानदार महल, म्यूज़ियम और झिल-मिलाती झीलें आपका मन मोहने के लिए काफी है।  

6. आगरा (उत्तर प्रदेश)

अगर आप किसी रोमांटिक जगह की तलाश में है तो बिना किसी देरी के उत्तर प्रदेश में स्तिथि आगरा शहर चले जाएं। यहाँ  दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल स्तिथि है।  ताजमहल को मुगल सम्राट शाहजहाँ ने अपनी तीसरी पत्नी की याद में बनवाया था। यहाँ रहते हुए, आप और आपका साथी अन्य राजसी स्मारकों में भी रह सकते हैं।

7. गोवा

गोवा हनीमून कपल्स और बैचलर पार्टी  के बीच बहुत ही लोकप्रिय जगह है।  गोवा में आपके लिए वह सबकुछ है जो आपको रोमांटिक मूड से बाहर निकलने ही नहीं देगा। साफ़ और शांत बीचेस, शानदार पुर्तगाली आर्किटेक्चर, जोश भर देने वाली फेनी, बे-रोक-टोक नाइटलाइफ और स्वादिष्ट मसालेदार विंडालू, सामने नीला समंदर और उसके पीछे जगमगाता सूरज। गोवा जाकर आप अपने पार्टनर को बेहद यादगार पल महसूस करवा सकते है।

8. पुदुचेरी (केन्द्र शासित प्रदेश)

यह स्थान रोमांस के लिहाज से बेहद खूसूरत है। यहां पर आप अपने पार्टनर्स के साथ बीच और झीलों के बीच अच्छा और यादगार समय बिता सकते हैं। यहां पर आकर कपल्स अक्सर अपनी सारी चिंताएं भूलकर खुद को काफी रिलेक्स महसूस करते हैं।

9.  अंडमान-निकोबार

प्रकृति की आकर्षण ख़ूबसूरती के साथ-साथ यह स्थान हरे-भरे प्रवाल भित्तियों और समुद्री जीवन के साथ अंडमान-निकोबार द्वीप हनीमून या क्वालिटी समय बिताने के लिए बेहतरीन जगहों में से एक हैं।  यह स्थान खासतौर पर डाइविंग को पसंद करने वाले कपल्स, लोगो के बीच काफी लोकप्रिय है। यहां आप समुद्री कछुओं के साथ स्विमिंग कर अपने हनीमून, क्वालिटी समय को और भी यादगार बना सकते हैं।

10. केरल

भारत के दक्षिण में स्तिथि केरल प्रदेश को भी आप हनीमून के लिए चुन सकते हैं।  केरल के बैकवाटर्स हकीकत में आपको बहुत ही खूबसूरत अनुभव कराएंगे।  कोच्चि से चित्तूर कोट्टारम, नाव की सवारी यहां के मुख्य आकर्षण केंद्र है।  यहाँ पर आप बैकवाटर्स में हाउस बोट की सवारी का खूबसूरत अनुभव साथ साथ यहां की यादों को कैमरे में कैद कर सकते हैं। यहाँ पर पहाड़ियां व झीलें, कॉफी के बागान और हाउसबोट, स्पा और स्पाइस सबकुछ है। चाय के हरे-भरे बागान में साथ-साथ चलते हुए, ताज़ी हवा में खो जाएं या किसी कॉटेज में जा कर आराम फरमाएं। यहाँ का आकर्षण आपको बार-बार यहां खींच लाएगा, क्योंकि यहां के बैकवाटर और यहां की हरियाली से आपका मन कभी नहीं भरेगा।

नोट – कोरोना काल के समय में आप कोई भी यात्रा भारत सरकार द्वारा प्रदान की हुई गाइडलाईन को ध्यान में रखकर करें।

आधात्मिक, धार्मिक यात्रा

शिमला के प्रमुख खूबसूरत रोमांटिक पर्यटन स्थल

शिमला के पर्यटन स्थलशिमला शहर भारत के उत्तर में हिमाचल प्रदेश राज्य में स्तिथि है। शिमला को पहाड़ों की...

भारत में ट्रेंडिंग पर्यटन स्थल

लेह लद्दाख के बेहद खूबसूरत और प्रमुख पर्यटन स्थल

लेह लद्दाख टूरिस्ट प्लेसलेह लद्दाख आपकी रूचि और आपकी क्षमता पर निर्भर करता है। लद्दाख अपनी खूबसूरती की वजह से भारतीय पर्यटकों की ट्रैवल लिस्ट...

कुल्लू मनाली के बेहद खूबसूरत रोमांटिक पर्यटन स्थल

कुल्लू मनालीमनाली, भारत के उत्तर में हिमाचल  प्रदेश राज्‍य में समुद्र तल से लगभग 1950 मीटर की ऊंचाई पर और राजधानी शिमला से...

प्रसद्धि पर्यटन स्थल

संबंधित लेख